घर का नक्शा स्वयं कैसे तैयार करें | How to Prepare House Design by Self | UltraBuild - Madhubani
अगर आप अपने से घर बनाने की योजना बना रहे हैं, तो अपने सपनों का निवास बनाने के लिए कुछ बातो पर विचार करना होगा। इस प्रक्रिया में एक चीज जो काफी महत्वपूर्ण हो जाती है, वह है अपने नए घर का लेआउट (House Layout ) बनाना। ➤ घर का वास्तु अनुरूप नक्शा वास्तु के सिद्धांतों का पालन कर के घर का नक्शा बनाना अच्छा होता है, अच्छा हवादार रूम, हॉल और यहां तक कि स्वस्थ भी अच्छा देखा जाता है। इस लिए वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी होता है। ➤ रसोईघर [ kitchen ] नक्शा तैयार करते समय इस बात का खयाल बना लें कि आप खुली या बंद रसोई चाहते हैं... शहरों में जहां जगह की कमी है, वहा लोग एक खुले रसोई को पसंद करते हैं, जहां दरवाजे और दीवारें अतिरिक्त जगह नहीं लेती हैं। वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा आपके रसोई के लिए सबसे उपयुक्त है। इसे अपने घर के नक्शा में शामिल करें। ➤ शयनकक्ष [ Master Bedroom ] जब आप अपने घर की प्लानिंग करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि सभी साइज इवेन आकार के हों। उदाहरण के लिए, 12x12 फीट या 12x14 फीट या 14x14 फीट या 14x16 फीट, आदि। इस तरह बनाने का कारण यह है कि जब आप...